LIVE अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने स्नेहा तिवाड़ी को बनाया प्रत्याशी: मंडलगढ़ से श्वेता डांगी का नाम भी शामिल

ललित चावला बिजौलिया | 16 Sep 2026

 मंडलगढ़ से श्वेता डांगी का नाम भी शामिल

बिजौलिया। नगर पालिका चुनाव के बाद अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा राजस्थान की ओर से 15 सितंबर को जारी सूची में बिजौलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए स्नेहा तिवाड़ी को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया ह पत्र में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। सूची में कुल 8 नगर निकायों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। 

बिजौलिया में अब अध्यक्ष पद के चुनाव पर नजर

बिजौलिया नगर पालिका के 25 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा ने 12 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के 11 और दो निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। ऐसे में अध्यक्ष बनाने के लिए 13 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। परिणाम के बाद अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक समीकरण महत्वपूर्ण हो गए हैं। भाजपा ने अब स्नेहा तिवाड़ी के नाम की घोषणा कर अपना प्रत्याशी स्पष्ट कर दिया है।

मंडलगढ़ से श्वेता डांगी

मांडलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए श्वेता डांगी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं सूची में बनेड़ा से गोपाल चरण सिंह, बीगोद से लोकेश नागौरी, जहाजपुर से अल्केश वैष्णव, गंगापुर से विकल सिंघवी, हमीरगढ़ से रेखा परिहार और आसींद से सतेंद्र सिंह चौहान के नाम शामिल हैं।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news