मकरेड़ी पंचायत में नए सरपंच ओम नंद लाल गुर्जर ने संभाली कमान: पदभार ग्रहण करते ही ग्रामीणों को दी बड़ी सौगात, 24 घंटे मिलेगी निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा

ललित चावला बिजौलिया | 06 Nov 2026

पदभार ग्रहण करते ही ग्रामीणों को दी बड़ी सौगात, 24 घंटे मिलेगी निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा

बिजौलिया। ग्राम पंचायत मकरेड़ी में नवनिर्वाचित सरपंच ओम नंद लाल गुर्जर ने शुक्रवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही सरपंच ने ग्रामीणों को बड़ी सौगात देते हुए ग्राम पंचायत क्षेत्र में निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा शुरू करने की घोषणा की। यह एम्बुलेंस 24 घंटे ग्रामीणों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाने में मदद मिल सकेगी।

पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच ओम नंद लाल गुर्जर ने कहा कि ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने बताया कि गांव में गौशाला का विकास करवाना भी प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेगा। इसके साथ ही ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने, पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाने, हर घर तक नल से जल पहुंचाने तथा जरूरतमंद गरीब परिवारों को आवास सुविधा दिलाने के लिए प्राथमिकता से प्रयास किए जाएंगे।

नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत करते हुए

नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत करते हुए

उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करते हुए गांव को विकास की नई दिशा देने का प्रयास रहेगा। पदभार ग्रहण के दौरान एडवोकेट रतन सिंह चुंडावत, पूर्व सरपंच पंकज गांग, उपसरपंच मोती सिंह, गोपाल सिंह, महावीर मेघवाल, लादू रेगर, रघु शर्मा, रणजीत गुर्जर, देवा गुर्जर एवं लाला गुर्जर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news