70वीं जिला स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता: उद्घाटन मैच दहीमथा टीम ने जीता

ललित चावला बिजौलिया | 20 Sep 2026

उद्घाटन मैच दहीमथा टीम ने जीता

बिजौलिया (सोराजा सिंह)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माल का खेड़ा के तत्वाधान में 70वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। यह प्रतियोगिता 20 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य बंशीलाल कुम्हार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के वार्षिक खेलकूद कैलेंडर के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोवर्धन वैष्णव ने की।विधायक खंडेलवाल ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं का फुटबॉल जैसे खेल में भाग लेना महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

विशिष्ट अतिथि के रूप में माल का खेड़ा पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि रामलाल बलाई, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह शक्तावत,मंडल उपाध्यक्ष शांतिलाल जोशी, पंचायत समिति सदस्य सीताराम बलाई, शैलेंद्र पंचायत प्रशासनिक प्रतिनिधि बाबूलाल शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन सिंह शक्तावत,उपसरपंच नंद सिंह, मांगटला भाजपा के बूथ अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह कानावत, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता छोटू लाल तेली, मिठु सिंह भंवर सिंह , महेंद्र गुर्जर, रामनाथ योगी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच राजकीय उच्च माध्यमिक दहिमथा एवं बिजोलिया के आचार्य विद्यासागर स्कूल के बीच खेला गया जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक दहिमथा की टीम ने 4-0 से जीत हासिल की।

बता दें कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले की कुल 26 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के अलग-अलग मुकाबले होंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news