आज तय होगा बिजौलिया नगर पालिका का वाइस चेयरमैन: दोपहर बाद आएगा परिणाम
ललित चावला बिजौलिया | 22 Sep 2026
बिजौलिया। नगर पालिका की पहली चेयरपर्सन के रूप में भाजपा की स्नेहा तिवाड़ी के निर्वाचित होने के बाद अब नगर पालिका के वाइस चेयरमैन पद को लेकर आज चुनाव होगा। उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया एसडीएम कार्यालय में संपन्न होगी।
रिटर्निंग अधिकारी छोटू लाल शर्मा ने बताया कि वाइस चेयरमैन पद के लिए सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद सुबह 11 से 11:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी। अभ्यर्थी अपने नामांकन पत्र दोपहर 2 बजे तक वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू की जाएगी और इसके बाद वाइस चेयरमैन के निर्वाचित होने की घोषणा की जाएगी। अब तक भाजपा कांग्रेस सहित कुल 4 नामांकन पत्र लिए गए हैं।