LIVE कुंवर सौभाग्य सिंह और आशा जैन ने दाखिल किया नामांकन: दोनों के बीच सीधा मुकाबला
ललित चावला बिजौलिया | 22 Sep 2026
बिजौलिया। नगर पालिका की पहली चेयरपर्सन के रूप में भाजपा की स्नेहा तिवाड़ी के निर्वाचित होने के बाद अब नगर पालिका के वाइस चेयरमैन पद को लेकर आज चुनाव होगा। उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। रिटर्निंग अधिकारी छोटू लाल शर्मा के समक्ष वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीतकर आए कुंवर सौभाग्य सिंह ने भाजपा के समर्थन से तथा कांग्रेस की ओर से आशा जैन ने वाइस चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के बाद अब वाइस चेयरमैन पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। नगर पालिका में कुल 25 निर्वाचित पार्षद हैं। ऐसे में दोनों ही दलों की नजर पार्षदों के समर्थन पर टिकी हुई है।
एसडीएम कार्यालय में होगी पूरी चुनाव प्रक्रिया
वाइस चेयरमैन पद के लिए नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया एसडीएम कार्यालय में संपन्न होगी। नामांकन दाखिल होने के बाद नियमानुसार नामांकन पत्रों की जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद मतदान कराया जाएगा और मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी।