जलझूलनी एकादशी पर निकली बेवान यात्रा: जलझूलनी एकादशी पर निकली बेवान यात्रा

ललित चावला बिजौलिया | 23 Sep 2026

जलझूलनी एकादशी पर निकली बेवान यात्रा

बिजौलिया। जलझूलनी एकादशी पर मंगलवार शाम बिजौलिया आस्था के रंग में रंगा नजर आया। कस्बे के करीब एक दर्जन मंदिरों से ठाकुरजी के सजे-धजे बेवान एक साथ शोभायात्रा के रूप में निकले। ढोल-नगाड़ों, शंख-घंटियों और जयकारों से कस्बे की गलियां गूंज उठीं। बेवान गढ़ पैलेस, बड़ा दरवाजा और खटीक मोहल्ले से होते हुए विजय सागर तालाब पहुंचे। रास्ते में श्रद्धालुओं ने बेवानों के दर्शन किए और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। तालाब पर ठाकुरजी का विधि-विधान से जलविहार कराया गया।

जलविहार के बाद आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद बेवान वापस मंदिरों की ओर रवाना हुए, जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। आयोजन को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने तालाब क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर व्यवस्थाएं संभाली।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news