बिजौलिया की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी आज: पंचायतों समिति सभागार में शुरू हुई लॉटरी प्रक्रिया

ललित चावला बिजौलिया | 24 Sep 2026

पंचायतों समिति सभागार में शुरू हुई लॉटरी प्रक्रिया

बिजौलिया। पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत बिजौलिया पंचायत समिति क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हुई। उपखंड अधिकारी छोटू लाल शर्मा ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया पंचायत समिति सभागार, बिजौलिया में रखी गई है।

आदेश में बताया गया कि पंचायत समिति बिजौलिया की 26 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए तहसीलदार बिजौलिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है। लॉटरी प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन पंचायतों की निकलेगी लॉटरी 

आरोली

भोपतपुरा

बिजौलिया खुर्द

चांदजी की खेड़ी

गोपालपुरा

राणा जी का गुढ़ा

जलिन्द्री

कांस्या

मकरेड़ी

माल का खेड़ा

मांगटला 

नयनगर

राणाजी का गुड़ा

सदरामजी का खेड़ा

सलावटीया

श्यामपुरा

सुखपुरा

थड़ोदा 

तिलस्वां

उमाजी का खेड़ा

विक्रमपुरा

नई ग्राम पंचायतें 

ऊंद्रो का खेड़ा

बनियों का तालाब, 

केरखेड़ा, 

इंद्रपुरा

 रसदपुरा

बता दें कि बिजौलिया पंचायत समिति मे पहले 21 ग्राम पंचायतें थीं, अब बढ़कर 26 हो गईं है। नई पंचायतों में ऊंद्रो का खेड़ा, बनियों का तालाब, केरखेड़ा, इंद्रपुरा और रसदपुरा हैं। 20 पंचायतें पुनर्गठित की गई है। 6 पंचायत सदाराम जी का खेड़ा, सुखपुरा, नयानगर, विक्रमपुरा, श्यामपुरा और बिजौलिया खुर्द ऐसी है, जिनमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news