बिजौलिया पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में आरक्षण तय: सरपंच पदों के लिए निकली लॉटरी, 7 पंचायतों में ST, 4 में SC और 2 पंचायतों में OBC आरक्षण

ललित चावला बिजौलिया | 24 Sep 2026

सरपंच पदों के लिए निकली लॉटरी, 7 पंचायतों में ST, 4 में SC और 2 पंचायतों में OBC आरक्षण

बिजौलिया। पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत बिजौलिया पंचायत समिति क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। पंचायत समिति सभागार, बिजौलिया में हुई लॉटरी प्रक्रिया के बाद विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई। आरक्षण की घोषणा के साथ ही संबंधित पंचायतों में चुनावी समीकरण भी बदल गए हैं और संभावित दावेदारों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।लॉटरी में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा सामान्य वर्ग के लिए ग्राम पंचायतों का निर्धारण किया गया। इनमें कई पंचायतों में सरपंच पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित रहा।

OBC के लिए 2 पंचायतें आरक्षित

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए मकरेड़ी (महिला) और आरोली ग्राम पंचायतों का आरक्षण हुआ है। इन पंचायतों में OBC वर्ग के दावेदार सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में उतर सकेंगे।

SC वर्ग के लिए 4 पंचायतें

अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए इंद्रपुरा, बिजौलिया खुर्द, गुढ़ा और नयानगर ग्राम पंचायतों का आरक्षण हुआ है। इनमें गुढ़ा और नयानगर पंचायतें SC महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।

ST वर्ग के लिए 7 पंचायतें

अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए केरखेड़ा, ऊद्रो का खेड़ा, बनिया का तालाब, रसदपुरा, लक्ष्मीखेड़ा, मांगटला और विक्रमपुरा ग्राम पंचायतों का आरक्षण हुआ है। इनमें केरखेड़ा, रसदपुरा, मांगटला और विक्रमपुरा पंचायतें ST महिला के लिए आरक्षित हैं।

सामान्य वर्ग में 13 पंचायतें

सामान्य वर्ग के लिए श्यामपुरा, जालिंद्री, भोपतपुरा, माल का खेड़ा, चांद जी की खेड़ी, सलवटिया, सदा राम जी का खेड़ा, गोपालपुरा, सुखपुरा, उमा जी का खेड़ा, तिलस्वां, कास्या और थड़ोदा ग्राम पंचायतों का आरक्षण हुआ है। इनमें भोपतपुरा, माल का खेड़ा, सलवटिया, तिलस्वां, कास्या और थड़ोदा ग्राम पंचायतें सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news