वार्ड 18 में व्यवस्थाओं का जायजा: नवनिर्वाचित पार्षद ने कर्मचारियों का किया स्वागत
ललित चावला बिजौलिया | 28 Sep 2026
बिजौलिया। नगर पालिका के वार्ड 18 को आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में पार्षद पूजा जोशी ने स्वच्छता दूतों, जल विभाग एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ वार्ड का दौरा किया। इस दौरान छोटा दरवाजा सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल, विद्युत एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया गया। पार्षद ने संबंधित कर्मचारियों का स्वागत करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।