बिजौलिया की सड़कों पर अंधेरा: जर्जर विद्युत पोल, खराब स्ट्रीट लाइट और अव्यवस्थित तारों से हादसे का अंदेशा
ललित चावला बिजौलिया | 04 Oct 2026
बिजौलिया। नगर के विभिन्न इलाकों में जर्जर व झुके हुए विद्युत पोल, खराब स्ट्रीट लाइट तथा अव्यवस्थित विद्युत तारों की स्थिति सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि रात के समय कई स्थानों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है, वहीं क्षतिग्रस्त पोल व तार संभावित हादसे का कारण बन सकते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार विद्युत एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का नियमित निरीक्षण और रखरखाव नहीं होने से समस्याएं बढ़ रही हैं। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण रात में अंधेरा पसरा रहता है। वहीं कुछ जगहों पर विद्युत पोल झुके हुए नजर आ रहे हैं तथा तार भी अव्यवस्थित स्थिति में हैं। ऐसे में लोगों ने समय रहते व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाने की मांग की है।
कस्बे में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट बंद रहती है।