पावर कट: कल सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद
ललित चावला बिजौलिया | 14 Oct 2026
बिजौलिया। दीपावली पर्व को देखते हुए विद्युत विभाग की ओर से बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव और पेड़ों की कांट-छांट का कार्य किया जाएगा। इसके चलते गुरुवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
एईएन ललित मेवाड़ा ने बताया कि 33 केवी रीको, 33 केवी भोपतपुरा और 33 केवी आंट विद्युत लाइनों पर रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके कारण 33/11 केवी ग्रिड रीको, भोपतपुरा और आंट से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय तक बाधित रहेगी।