बिजौलिया में दशहरा महोत्सव: 51 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान

ललित चावला बिजौलिया | 21 Oct 2026

51 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान

बिजौलिया। नगर पालिका की ओर से आयोजित तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव के तहत मंगलवार शाम केसरगंज स्थित पालकी नदी के दशहरा मैदान में विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान 51 फीट ऊंचे रावण और 31-31 फीट ऊंचे कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। करीब एक घंटे तक हुई आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। 

विजयादशमी के अवसर पर श्री चारभुजा मंदिर से भगवान राम को बेवाण में विराजित कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सदर बाजार और नगर पालिका चौक, पथिक पार्क होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद पुतलों का दहन किया गया। आयोजन को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्हैयालाल धाकड़ ने सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुए पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष स्नेहा तिवारी, एसडीएम सीएल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रावण दहन के बाद पंचायत चौक में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news