खेत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव: परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में दी रिपोर्ट

ललित चावला बिजौलिया | 23 Oct 2026

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में दी रिपोर्ट

बिजौलिया। मांडलगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के ऊंद्रो का खेड़ा के नजदीक स्थित सांवत जी का खेड़ा गांव में आज खेत पर लगे पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। पीड़ित के भाई लादू लाल बंजार ने पुलिस थाना मांडलगढ़ में दी गई शिकायत में बताया कि उनके छोटे भाई जगदीश बंजारा (35) खेत में फसल की रखवाली के लिए गए थे जिनका शव आज सुबह खेत में नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिला।  

प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि शव के गले में मफलर कसा हुआ था और मौके की स्थिति को देखकर यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या प्रतीत होती है। प्रार्थी ने जमीन को लेकर चल रहे विवाद का भी जिक्र किया है और पगांव के ही आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट देकर षड्यंत्र रचकर हत्या करने और शव को पेड़ पर लटकाने का शक जताया है। रिपोर्ट में पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पीड़ित जगदीश खेत में मजदूरी करता था। घर में पत्नी एक बेटा और एक बेटी है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए।

मृतक जगदीश बंजारा

मृतक जगदीश बंजारा

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। साक्ष्य जुटाने के लिए जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम भी बुलाई गई है। फिलहाल मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news