LIVE बिजौलिया में पंचायत चुनाव रिजल्ट : 88.90% प्रतिशत रहा मतदान

ललित चावला बिजौलिया | 24 Oct 2026

88.90% प्रतिशत रहा मतदान

बिजौलिया खुर्द के मतदान केंद्र पर कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता

बिजौलिया पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान आज सुबह 7 से शाम 6 बजे तक हुआ।ओवरऑल फाइनल 88.90% प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सीएल शर्मा के अनुसार शाम 6 बजे 87.31 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 42.05 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ इससे पहले सुबह 10 बजे तक 19.36 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई। सरपंच उम्मीदवार और उनके समर्थक मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं से वोट की अपील करते दिखे।हर मतदाता दो पदों पंच और सरपंच पद के लिए बेलेट पेपर से वोट कर रहा है। मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी और उसी रात विजेताओं का ऐलान किया जाएगा। सभी मतदान केंद्र पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था देखने को मिली। 

 

एक मतदान केंद्र पर बुजुर्ग मतदाता की सहायता करते हुए एसएचओ स्वागत पांड्या

एक मतदान केंद्र पर बुजुर्ग मतदाता की सहायता करते हुए एसएचओ स्वागत पांड्या

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news