बिजौलिया खुर्द में सरपंच चुनाव की मतगणना पर विवाद: पांच प्रत्याशियों ने दोबारा की मतगणना कि मांग, एसडीएम ने कलेक्टर को भेजा पत्र
ललित चावला बिजौलिया | 27 Oct 2026
बिजौलिया। ग्राम पंचायत बिजौलिया खुर्द में सरपंच चुनाव की मतगणना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पांच प्रत्याशियों ने मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना कराने की मांग की है।
प्रत्याशियों ने ज्ञापन में बताया कि 24 अक्टूबर को हुए चुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के बाद कस्तूर चंद रेगर को विजयी घोषित कर दिया गया। प्रत्याशियों का आरोप है कि पुनर्गणना की मांग करने पर रिटर्निंग अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज कर उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया। प्रत्याशियों ने निष्पक्ष जांच कराकर मतपत्रों की दोबारा गिनती करवाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम सीएल शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से ज्ञापन मिला है। अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर को पत्र भेजा गया है।