सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में अनदेखी का आरोप: 40 हैला समाज के सफाई कर्मचारी दो साल से बेरोजगार

ललित चावला बिजौलिया | 28 Oct 2026

40 हैला समाज के सफाई कर्मचारी दो साल से बेरोजगार

बिजौलिया। नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर हैला समाज ने अनदेखी का आरोप लगाया है। समाज ने नगर पालिका अध्यक्ष स्नेहा तिवाड़ी को आज ज्ञापन देकर 40 सफाई कर्मचारियों को रोजगार देने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि हैला समाज के लोग रियासतकाल से पंचायत और नगर पालिका गठन तक कस्बे में सफाई कार्य करते आए हैं। समाज का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से उसके 40 कर्मचारी बेरोजगार हैं, जबकि बीती 15 अक्टूबर को 18 से 22 नए सफाई कर्मचारी नियुक्त कर लिए गए। समाज ने बताया कि इस संबंध में पहले भी अधिकारियों और विधायक को ज्ञापन दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

समाज के अनुसार, सफाई कार्य के लिए 50 से अधिक आवेदन किए जा चुके हैं। ज्ञापन में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और विधवा महिलाओं की स्थिति का हवाला देते हुए 40 कर्मचारियों को रोजगार देने की मांग की गई है।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news