शिवसेना शिंदे में नई नियुक्ति : विक्रम सिंह गोगावत बने प्रदेश सचिव, बिजौलिया में आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां
ललित चावला बिजौलिया | 29 Oct 2026
बिजौलिया। शिवसेना शिंदे के राजस्थान प्रदेश प्रमुख मंजीत पाल सिंह ने भीलवाड़ा के विक्रम सिंह गोगावत को बुधवार को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति पर बिजौलिया में शिवसैनिकों ने खुशी जताते हुए पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोगावत की नियुक्ति से गौ रक्षा, हिंदुत्व की रक्षा और जनहित के कार्यों को गति मिलेगी तथा भीलवाड़ा जिले में संगठन मजबूत होगा। जल्द ही जिला प्रमुख के नाम पर भी चर्चा की जाएगी।इस दौरान जुगल किशोर पंवार, शिवनारायण चित्तौड़ा, पुरुषोत्तम महावार, शंकरलाल, दीपक जीनगर, सत्यनारायण रेगर, सदाराम, मनोज रेगर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।