श्रद्धांजलि सभा: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

ललित चावला बिजौलिया | 31 Oct 2026

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

बिजौलिया। स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के साहसिक नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्वितीय संगठन कौशल, दूरदर्शिता और देश की रियासतों के एकीकरण में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन मंत्री शक्ति नारायण शर्मा, कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव रणजीत सिंह कानावत, बाबूलाल नायक, पार्षद किशन खटीक, रईस पेंटर, छितर लाल भील, ऋतुराज, कमल नायक, चंद्रप्रकाश खटीक, रवि खटीक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news