सुसाइड : सलावटिया में युवक फंदे से लटका मिला, दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा

ललित चावला बिजौलिया | 01 Nov 2026

सलावटिया में युवक फंदे से लटका मिला, दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा

बिजौलिया। पुलिस थाना क्षेत्र के सलावटिया गांव में रविवार दोपहर एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। बाद में घर लौटे भाई ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक फंदे पर लटका मिला।

जानकारी के अनुसार सलवटिया निवासी कैलाश (40) पुत्र भवानीलाल धाकड़ ने रविवार दोपहर घर में अपने कमरे में फांसी लगा ली। उस समय परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। कुछ देर बाद जब मृतक का भाई घर लौटा तो कमरे के दोनों दरवाजे अंदर से बंद मिले। उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो कैलाश फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों कि मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। परिजन उसे तत्काल फंदे से नीचे उतारकर बिजौलिया हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था और अपने भाई के परिवार के साथ रहता था। वह खेती-बाड़ी का काम करता था। हाल ही हुए पंचायत चुनाव में मृतक सलावटिया के वार्ड एक से वार्ड पंच का चुनाव भी लड़ा था, मगर हार गया। हेड कांस्टेबल जुगराज मीणा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news