कास्या ग्राम पंचायत में नई सरपंच ने संभाली कमान: मंजू देवी मेघवंशी ने किया सरपंच पदभार ग्रहण, विधायक गोपाल खंडेलवाल रहे मौजूद
ललित चावला बिजौलिया | 01 Nov 2026
बिजौलिया। ग्राम पंचायत कांस्या की नवनिर्वाचित सरपंच मंजू देवी मेघवंशी ने आज पदभार ग्रहण किया। पदभार समारोह में क्षेत्रीय विधायक गोपाल खंडेलवाल सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंच को नवीन दायित्व के लिए बधाई देते हुए ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास, जनहित के कार्यों तथा ग्रामीणों की समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान की बात कही।
समारोह में विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, जिला परिषद वार्ड संख्या 44 के प्रत्याशी नरोत्तम धाकड़, सरपंच प्रतिनिधि अनिल मेघवंशी, उपसरपंच अंकित हरिजन, तिलस्वां सरपंच किरण अहीर, श्याम लाल अहीर, मानव तिवाड़ी, हितेंद्र सिंह राजोरा, पंकज विजयवर्गीय, शांति लाल जोशी, जगदीश पुरी, रामप्रसाद सोनी विजयपाल बंजारा, राजेश हरिजन, राहुल रैगर, राधेश्याम सुथार, मेंबर बंजारा एवं जीतू बंजारा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।