पदभार समारोह : केरखेड़ा की नई सरपंच लाली देवी ने संभाली कमान

ललित चावला बिजौलिया | 01 Nov 2026

केरखेड़ा की नई सरपंच लाली देवी ने संभाली कमान

बिजौलिया। ग्राम पंचायत केरखेड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच लाली बाई ने आज पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल शामिल हुए और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दीं।

विधायक खंडेलवाल ने कहा कि सरपंच का दायित्व ग्रामीणों की अपेक्षाओं और विश्वास पर खरा उतरने का है। उन्होंने केरखेड़ा के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

समारोह में अनिल पारीक, नरोत्तम धाकड़, मानव तिवाड़ी, हितेंद्र सिंह राजोरा, शांति लाल जोशी, जगदीश पुरी, राजू भील, दलपत सिंह, जसवंत सिंह, गोपाल बैरागी, कमलेश राठौड़, पिंटू शर्मा, नरेश गुर्जर, भेरू गुर्जर एवं रामलाल गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news