तिलस्वां में नई सरपंच : किरण देवी अहीर ने किया पदभार ग्रहण, विधायक गोपाल खंडेलवाल रहे मुख्य अतिथि

ललित चावला बिजौलिया | 03 Nov 2026

किरण देवी अहीर ने किया पदभार ग्रहण, विधायक गोपाल खंडेलवाल रहे मुख्य अतिथि

बिजौलिया। ग्राम पंचायत तिलस्वां की नवनिर्वाचित सरपंच किरण देवी अहीर ने विधायक गोपाल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विधायक ने उन्हें बधाई देते हुए गांव के सर्वांगीण विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता होनी चाहिए।

समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता गोवर्धन वैष्णव, नरोत्तम धाकड़, श्यामलाल अहीर, शोभालाल धाकड़, हितेंद्र राजोरा, दयाशंकर जोशी सहित वार्ड पंच, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news