चांदजी की खेड़ी में सरपंच कैलाश सुथार ने संभाला पदभार: गांव के विकास का लिया संकल्प, पेयजल, निर्बाध बिजली और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की बाट कही

ललित चावला बिजौलिया | 04 Nov 2026

गांव के विकास का लिया संकल्प, पेयजल, निर्बाध बिजली और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की बाट कही

बिजौलिया। पंचायत समिति क्षेत्र की चांदजी की खेड़ी ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच कैलाश चंद्र सुथार ने बुधवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

पदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित सरपंच कैलाश चंद्र सुथार ने गांव के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाना और ग्रामीणों को बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि गांव में लंबे समय से बारिश के दौरान नाले के कारण होने वाले जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

सरपंच सुथार ने कहा कि गांव के विकास में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी को साथ लेकर सर्वांगीण विकास की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने पेयजल व्यवस्था में सुधार, गांव में रोड लाइट लगवाने, नालियों का निर्माण करवाने तथा मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।इस दौरान उपसरपंच जगदीश धाकड़, समस्त वार्ड पंच, सलावटिया सरपंच गीता मालवीय, आरोली सरपंच कालूलाल गुर्जर, भेरूलाल सोनी, कैलाश चंद्र धाकड़, वीरेन्द्र कुमार पहाड़िया, कैलाश काला, लोकेश सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news