विजय सागर तालाब के पास सजेगा पटाखा बाजार: 41 दुकानों को मिली अनुमति, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

ललित चावला बिजौलिया | 05 Nov 2026

41 दुकानों को मिली अनुमति, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

बिजौलिया। दीपावली पर्व को देखते हुए कस्बे में पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने व्यवस्था तय कर दी है। इस बार विजय सागर तालाब के पास स्थित छोटे फील्ड में 41 लाइसेंसधारी पटाखा दुकानों का संचालन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से दुकानदारों को निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों की पालना करना अनिवार्य किया गया है। एक लाइसेंस पर एक ही दुकान लगाई जा सकेगी। शिकायात पर कारवाई की जाएगी।

एसडीएम सीएल शर्मा ने बताया कि पटाखा बिक्री के लिए लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर ही दुकानें लगाने की अनुमति होगी। सभी दुकानदारों को प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने अथवा निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।वहीं नगर पालिका ईओ तरुण कुमार ने बताया कि नगर पालिका की ओर से विजय सागर तालाब के पास पटाखा बिक्री के लिए एनओसी जारी की गई है। इसके आधार पर निर्धारित स्थान पर दुकानें लगाई जाएंगी।

हर साल तेजाजी चौक पर लोगों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में बाजार के दौरान भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौती होती है, इसी के मद्देनजर इस बार पटाखा बाजार निर्धारित स्थान पर ही लगाया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पटाखा कारोबारियों को नियमों के दायरे में रहकर ही बिक्री करनी होगी। नियमों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news