बिजौलिया में 21 से 26 हुई ग्राम पंचायतें : पुनर्गठन की अधिसूचना जारी हुई

ललित चावला बिजौलिया | 21 Nov 2025

पुनर्गठन की अधिसूचना जारी हुई

बिजौलियाl राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने बिजौलिया पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन और नवसृजन की अधिसूचना जारी की है।

इससे पहले, जिला कलेक्टरों को प्रस्ताव तैयार करने,सार्वजनिक अवलोकन के लिए प्रसारित करने,एक माह के भीतर आपत्तियां आमंत्रित करने और उन पर सुनवाई करने का अधिकार दिया गया था। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद, राज्य सरकार ने पंचायत समिति से संबंधित प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दे दी है।

नई अधिसूचना के अनुसार,बिजौलिया पंचायत समिति क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन करते हुए उनके नए नाम और क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।

पंचायतों का गठन-सीमांकन

चुनाव के बाद नई पंचायतों में काम शुरू होगा राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित ये नई पंचायत सीमाएं आगामी पंचायत चुनावों के बाद प्रभावी होंगी। चुनाव संपन्न होने के उपरांत पुरानी पंचायतें स्वतः समाप्त हो जाएंगी और नवगठित पंचायतें अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगी।


बिजौलिया की 20 ग्राम पंचायतों यह हुआ परिवर्तन

बीडीओ अशेष शर्मा ने बताया कि बिजौलिया पंचायत समिति मे पहले 21 ग्राम पंचायतें थीं अब बढ़कर 26 हो गईं हैl नई पंचायतों में ऊंद्रो काखेड़ा,बनियों का तालाब,केरखेड़ा,इंद्रपुरा और रसदपुरा हैंl 20 पंचायतें पुनर्गठित की गई हैl 6 पंचायते सदाराम जी का खेड़ा, सुखपुरा,नयानगर,विक्रमपुरा, श्यामपुरा और बिजौलिया खुर्द
ऐसी है जिनमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया हैl

जलिन्द्री

1. जलिन्द्री

2. अमरपुरा

3. बडोदिया

माल का खेड़ा 

1. रामपुरिया
2. भट्टखेडी
3. दलसिंहजी का खेड़ा
4. माल का खेड़ा
5. साईपीपला

उन्दरो का खेड़ा (मुख्यालय धनवाडा) म

1. उन्दरो का खेड़ा
2. धनवाडा

मांगटला
   
1. मांगटला 
2. माधोपुरिया
3. कराडखेडी

आरोली

1. आरोली
2. शोपुरा
3. झाडोली
4. भोपीकी रेट
5. रामपुरिया

रसदपुरा

1. रसदपुरा
2. बिलोनाबडी
3. करलाव 

सलावटिया

1. सलावटिया
2. गोपालनिवास
3. गिरधरपुरा

कास्या

1. कास्या
2. देबीनिवास

केरखेडा

1. केरखेडा
2. हेमनिवास
3. सुरजविलास
4. बहादुरजीका खेड़ा
5. मोगरवासा

बणियो का तालाब

1. वणियो का तालाब
2. कांटबडा
3. उम्मेदपुरा
4. हरिपुरा
5. जालोका ढूंढा 

मकरेडी

1. मकरेडी
2. आंट
3. सतकुडिया
4. भैरूपुरा
5. रैसुन्दा
6. कालीघाटी

भोपतपुरा

1. बांका
2. लोडदा
3. भोपतपुरा
4. उत्तमनगर
   5.  सूठी 
   6. छतरी खेड़ा

थड़ोदा

   1.थड़ोदा
2. रामरडा
3. मानपुरा
4. जावदा
5. दांता उर्फ छोटा बडौदा

   गोपालपुरा

1. गोपालपुरा
2. लक्ष्मीनिवास
3. शिकारगढ
4. कल्याणपुरा
5. मांजी साहब का खेड़ा
6. बड़वा

चांदजीकी खेड़ी

1. चांदजीकी खेड़ी
2. राखोली
3. गोरधननिवास
4. जोलास
5. अमृतपुरिया
6. पचानपुरा

इन्द्रपुरा

1. पापडबड़
2. इन्द्रपुरा
3. चीताबड़ा
4. नीमडीगवा
5. चूनाकी भाटी
6. डोबिया

    तिलस्वां

1. तिलस्वां
2. कोयलाकुंडी
3. महूपुरा
4. सुडियाल
5. कंवरपुरा
6. ब्रजपुरा

उमाजीका खेड़ा

1. उमाजीका खेड़ा
2. भगवानपुरा
3. उदयपुरिया
4. रघुनाथपुरा
5. गोविन्दनिवास
6. देरोली
7. शम्भूपुरा
8. अमरनिवास
9. हरजीपुरा

गुढ़ा 

1. गुढ़ा
2. दानपुरा
3. आंटी

लक्ष्मीखेड़ा

1. खेराडिया
2. गोरधनपुरा
3. चैनपुरिया
4. लक्ष्मीखेड़ा
5. किशनपुरिया

Share this news:
Facebook WhatsApp