स्कूल शिक्षक का स्नेह उपहार: डाबी में जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित हुए ऊनी वस्त्र, चेहरों पर खिली मुस्कान

ललित चावला बिजौलिया | 11 Dec 2025

डाबी में जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित हुए ऊनी वस्त्र, चेहरों पर खिली मुस्कान

डाबी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डाबी में गुरुवार को विद्यालय परिवार द्वारा सराहनीय मानवीय पहल देखने को मिली। वरिष्ठ शिक्षक रामलाल के सहयोग से जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर एवं जर्सी वितरित किए गए। गर्म वस्त्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य रूबीना बानो ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार का यह मानवीय योगदान न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना समाज का दायित्व है और ऐसे कार्य विद्यालय की सकारात्मक सोच को दर्शाते हैं।

व्याख्याता हरीश महावर ने कहा कि समाज एवं विद्यालय के संयुक्त प्रयासों से ही विद्यार्थियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के अन्य सदस्यों ने भी इस सामाजिक योगदान की प्रशंसा कीl इस दौरान स्कूल स्टाफ के सदस्य मौजूद रहेl

Share this news:
Facebook WhatsApp