नयानगर विद्यालय में स्वेटर वितरण: द्वारिका हॉस्पिटल की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र वितरित,बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

ललित चावला बिजौलिया | 12 Dec 2025

द्वारिका हॉस्पिटल की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों को ऊनी  वस्त्र वितरित,बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

 

बिजौलियाll बिजौलिया उपखंड सर्कल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयानगर में शुक्रवार को जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में द्वारिका हॉस्पिटल शकरगढ़ चौराहा बिजौलिया की ओर से सभी जरूरतमंद बालक-बालिकाओं को गर्म स्वेटर प्रदान किए गए।

प्रिंसिपल हरिमोहन चित्तौड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारिका हॉस्पिटल के संचालक डॉ. गोपाल लाल धाकड़ रहे। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को स्वेटर वितरित किए और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का महत्व समझाया। स्वेटर पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठेl स्कूल स्टाफ ने द्वारिका हॉस्पिटल के डॉ गोपाल लाल धाकड़ का आभार जतायाl 

Share this news:
Facebook WhatsApp