बिजौलिया को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात: नटराज हॉस्पिटल में आईसीयू व ओटी का शुभारंभ
ललित चावला बिजौलिया | 16 Dec 2025
बिजौलिया। कस्बे के नटराज हॉस्पिटल में सोमवार को आधुनिक आई.सी.यू. तथा सभी आधुनिक तकनीकों से युक्त अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खण्डेलवाल द्वारा किया गया। रिबन काटकर ऑपरेशन थियेटर व आई.सी.यू. का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर नटराज हॉस्पिटल के डॉ. दुर्गाशंकर मेहर, सी.एस. मेहर एवं डायरेक्टर पुरुषोत्तम मेहर ने विधायक खण्डेलवाल का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया तथा हॉस्पिटल में उपलब्ध नवीनतम चिकित्सा उपकरणों व सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक खण्डेलवाल ने कहा कि नटराज हॉस्पिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान कर रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि उपरमाल क्षेत्र का यह पहला अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर एवं आई.सी.यू. है, जिससे गंभीर रोगियों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा उद्घाटन समारोह में बद्री प्रसाद गुरुजी, दिग्विजय सिंह राव, नवीन धनोपिया, गोपाल राव, चंद्रशेखर मेवाड़ा, शिव चंद्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।