देवेंद्र मेवाड़ा मेमोरियल संस्थान की बैठक: स्व. डॉ. देवेंद्र मेवाड़ा की 13वीं पुण्यतिथि पर 3 जनवरी को होगा रक्तदान शिविर
ललित चावला बिजौलिया | 17 Dec 2025
बिजौलिया। देवेंद्र मेवाड़ा मेमोरियल संस्थान की बैठक सोमवार को अध्यक्ष डॉ. डी.एस. मेहर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 3 जनवरी को समाजसेवी स्वर्गीय डॉ. देवेंद्र जी मेवाड़ा की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति रक्तदान शिविर आयोजित करने पर चर्चा की गई।
संस्थान के एडवोकेट चंद्रशेखर मेवाड़ा ने बताया कि रक्त संग्रहण के लिए अरिहंत ब्लड बैंक की टीम शिविर में मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि विगत 13 वर्षों से स्व. डॉ. देवेंद्र मेवाड़ा की पुण्यतिथि पर यह रक्तदान शिविर निरंतर आयोजित किया जा रहा है। अब तक संस्थान द्वारा एकत्रित किए गए रक्त से 2500 से अधिक जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा चुकी है।बैठक में संस्थान के संरक्षक गोपाल लाल मेवाड़ा, सचिव कन्हैया लाल शर्मा, संजय सिंह चौहान, विट्ठल तिवाड़ी, इमरान हुसैन, महेंद्र पंवार, श्याम मेहर, राहुल अहीर, नरेश धाकड़ एवं संस्थान के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।