बिजौलिया खुर्द में लगा ग्रामीण फॉलो अप शिविर: कई मामलों का ऑन स्पॉट निवारण, जनता के लिए राहत बना शिविर

ललित चावला बिजौलिया | 18 Dec 2025

कई मामलों का ऑन स्पॉट निवारण, जनता के लिए राहत बना शिविर

बिजौलियाl बिजौलिया खुर्द में आज ग्रामीण फॉलो अप शिविर का आयोजन उपखंड अधिकारी अजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआl शिविर के दौरान बिजौलियां खुर्द की खाता संख्या 690 (कुल रकबा 0.6961 हेक्टेयर) से संबंधित भूमि विभाजन का मामला शिविर प्रभारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। स्थानीय  अशोक, कंचन देवी, केशी, नंदकिशोर, पिंकी, प्रकाश चन्द्र एवं मुकेश द्वारा लिखित प्रार्थना-पत्र दिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी, बिजौलिया के निर्देशानुसार तहसीलदार, बिजौलिया द्वारा मौके पर ही दोनों पक्षकारों की सहमति से राजस्व अभिलेखों का परीक्षण किया गया। सभी तथ्यों एवं दस्तावेजों के आधार पर विधिसम्मत आदेश पारित करते हुए भूमि विभाजन प्रकरण का तत्काल निस्तारण किया गया।शिविर के दौरान बरवाड़ा के 3, राजस्व अभिलेख में शुद्धि के 5, नामांतकरण के 17,विद्युत संबंधी 11 प्रकरणों का निस्तारण किए गयाl वहीं 155 मिनी कीट और  20 पोषण किट भी वितरित किए गएl 

Share this news:
Facebook WhatsApp