बिजौलिया की बेटी डॉ. युक्ता कोतवाल बनीं गौरव: एमएलएसयू उदयपुर से शोध पूर्ण करने पर राज्यपाल ने किया सम्मानित

ललित चावला बिजौलिया | 22 Dec 2025

एमएलएसयू उदयपुर से शोध पूर्ण करने पर राज्यपाल ने किया सम्मानित

बिजौलिया। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर से मानव संसाधन प्रबंधन विषय में शोध पूर्ण करने पर बिजौलिया की बेटी डॉ. युक्ता कोतवाल को रविवार को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजस्थान के महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. युक्ता कोतवाल बिजौलिया निवासी समाजसेवी सुधीर कोतवाल (अध्यक्ष देवनारायण गुर्जर सेवा संस्थान, बिजौलिया) की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

Share this news:
Facebook WhatsApp