बिजौलिया में एसीबी की जन-जागरूकता गोष्ठी कल : भ्रष्टाचार के विरुद्ध आमजन से होगा संवाद
ललित चावला बिजौलिया | 25 Dec 2025
बिजौलिया। राजस्थान सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस पॉलिसी को धरातल पर मजबूत करने के उद्देश्य से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा जन-जागरूकता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का कल बिजौलिया में कल सुबह 11 बजे सामुदायिक भवन में आयोजन किया जाएगा।
एसएचओ स्वागत पांड्या ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजमेर के निर्देशन में किया जा रहा है। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य आमजन को एसीबी की कार्यप्रणाली से अवगत कराना, भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को सरल बनाना तथा जनता और एसीबी के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। इस अवसर पर एसीबी के टोल फ्री नंबर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94135-02834 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि आम नागरिक निर्भीक होकर भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकें।