बिजौलिया क्षेत्र का गौरव बढ़ा: मांड्यारेडी व भोपतपुरा के तीन युवाओं का इंडियन आर्मी में चयन, हैदराबाद ट्रेनिंग कैंप के लिए रवाना हुए

ललित चावला बिजौलिया | 27 Dec 2025

मांड्यारेडी व भोपतपुरा के तीन युवाओं का इंडियन आर्मी में चयन, हैदराबाद ट्रेनिंग कैंप के लिए रवाना हुए

बिजौलिया क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का अवसर उस समय बना जब माल का खेड़ा पंचायत के मांड्यारेडी गांव के एक युवा सहित भोपतपुरा के दो युवाओं का भारतीय सेना में सिपाही पद पर चयन हुआ।मांड्यारेडी निवासी भोलू बंजारा पुत्र लक्ष्मण बंजारा का इंडियन आर्मी में सिपाही के पद पर चयन के बाद शनिवार को भोलू बंजारा प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद रवाना हुआ। इस अवसर पर गांव में भव्य जुलूस निकाला गया, ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और भोलू को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

जुलूस और समारोह के दौरान बिजौलिया पुलिस अधिकारी लक्ष्मण सिंह सहित गांव के प्रमुख जन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने भोलू बंजारा की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया उल्लेखनीय है कि मांड्यारेडी के भोलू बंजारा के साथ-साथ भोपतपुरा गांव के दो अन्य युवाओं का भी हाल ही में भारतीय सेना में सिपाही के पद पर चयन हुआ है। तीनों युवा अब इंडियन आर्मी के ट्रेनिंग सेंटर के लिए रवाना होने लगे हैं। युवाओं के सेना में चयन से क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है तथा ग्रामीणों ने इसे पूरे बिजौलिया क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया हैl

Share this news:
Facebook WhatsApp