बिजौलिया सरकारी स्कूल की छात्रा को पद्माक्षी सम्मान: छात्रा खुशी कुमारी मीणा ने 12वीं विज्ञान वर्ग में प्राप्त किए थे 94.60 प्रतिशत अंक, एक लाख नकद पुरस्कार मिलेगा
ललित चावला बिजौलिया | 28 Dec 2025
बिजोलिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजौलिया की छात्रा खुशी कुमारी मीणा का चयन राज्य सरकार की ओर से प्रदत्त पद्माक्षी पुरस्कार के लिए किया गया है। छात्रा खुशी कुमारी ने कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिसके आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय मेरिट सूची में हुआ है।पद्माक्षी पुरस्कार के अंतर्गत चयनित छात्रा को राज्य सरकार द्वारा एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि एवं एक स्कूटी प्रदान किए जाने का प्रावधान है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।