चांद जी की खेड़ी में श्रद्धांजलि भजन संध्या: स्व. मोहन दास बैरागी की स्मृति में हुई श्रद्धांजलि भजन संध्या
ललित चावला बिजौलिया | 04 Jan 2026
बिजौलिया। चांद जी की खेड़ी में वैष्णव बैरागी परिवार द्वारा स्व. मोहन दास बैरागी (भूतपूर्व सरपंच) की स्मृति में एक शाम अमर आत्मा के नाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत शनिवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया।
भाजपा नेता राजेश कुमार बैरागी के पिता स्व. मोहन दास बैरागी का बीती 20 दिसंबर को स्वर्गवास हो गया था। वे वर्ष 1990 में ग्राम पंचायत चांद जी की खेड़ी के सरपंच रहे। श्रद्धांजलि भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक युवराज वैष्णव (ककरोलिया घाटी), मध्यप्रदेश के ख्यातनाम भजन गायक योगेश बैरागी (कसमारिया, रतनगढ़), खेराड के जाने-माने भजन गायक बबलू वैष्णव (माल का खेड़ा) सहित समाज के अनेक स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहेl