सतकुड़िया गौशाला में 107 यूनिट रकदान : स्व. दीपक गौड़ की पुण्यतिथि पर हुआ रक्तदान शिविर
ललित चावला बिजौलिया | 05 Jan 2026
बिजौलिया। श्री संकट मोचन बालाजी गौशाला समिति सतकुडिया की ओर से गौशाला के संस्थापक एवं गौभक्त स्वर्गीय दीपक गौड़ की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर गौशाला प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं व समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 107 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौभक्त स्व. दीपक गौड़ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ किया गया। रक्त संग्रहण का कार्य भीलवाड़ा ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गयाl शिविर के दौरान समाजसेवी जगदीश खंडेलवाल, गोपाल मालवीय, राजेंद्र बंजारा, मंडोल बांध गौशाला संचालक रामफूल धाकड़, नारायण जाट, उमाशंकर वैष्णव, प्रभु लाल धाकड़, रतन सिंह, प्रवीण कुमार, दीपक, रामफूल प्रजापत, राजू धाकड़, बृजमोहन सहित अनेक गौसेवकों का विशेष सहयोग रहा।