विजय तिवारी बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष: बिजौलिया में कांग्रेस संगठन को मिलेगी नई मजबूती

ललित चावला बिजौलिया | 07 Jan 2026

 बिजौलिया में कांग्रेस संगठन को मिलेगी नई मजबूती

बिजौलिया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (आरजीपीआरएस) राजस्थान के संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जलिंद्री के विजय तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत कार्यरत राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र के अनुसार विजय तिवारी को बिजौलिया ब्लॉक (विधानसभा मांडलगढ़) का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति आरजीपीआरएस- राजस्थान की नियुक्ति समिति एवं प्रभारी की अनुशंसा पर की गई, जिसे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा  तथा आरजीपीआरएस राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।नियुक्ति-पत्र में उल्लेख है कि विजय तिवारी के कार्य अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति उनके समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

Share this news:
Facebook WhatsApp