समग्र दिगंबर जैन बगैरवाल सामाजिक संस्था निर्वाचन: मेवाड़ प्रांत के केंद्रीय व प्रांतीय प्रतिनिधियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न
ललित चावला बिजौलिया | 08 Jan 2026
बिजोलिया। समग्र दिगंबर जैन बगैरवाल सामाजिक संस्था मेवाड़ प्रांत के केंद्रीय एवं मेवाड़ प्रांत प्रतिनिधियों का निर्वाचन गुरुवार को सिंगोली स्थित शांति सागर सभा भवन में सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी राजेश पटवारी (बिजौलिया) एवं राजेश धनोतिया (सिंगोली) के निर्देशन में निर्वाचन संपन्न कराया गया। केंद्रीय प्रतिनिधि के 15 पदों तथा मेवाड़ प्रांत प्रतिनिधि के 30 पदों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मेवाड़ प्रांत प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव आगामी 15 जनवरी को दिगंबर जैन पारसनाथ तपोदय क्षेत्र, बिजौलिया में आयोजित किए जाएंगे।इस निर्वाचन प्रक्रिया में मेवाड़ प्रांत के अंतर्गत आने वाले रावतभाटा, भैंस रोड, बोराव, श्रीपुरा, सिंगोली, धनगांव, थडोद, जातला, ठुकराई, बिजौलिया, भीलवाड़ा, आरोली छोटी बिजोलिया, महुआ, मानपुरा, डाबी, लांबा कुआ, उदयपुर एवं चित्तौड़ सहित विभिन्न गांव शामिल रहे। इन सभी गांवों से केंद्रीय स्तर के 15 एवं मेवाड़ प्रांत स्तर के 30 प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुएl