अभाविप ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस: सामूहिक सूर्यनमस्कार, संगोष्ठी, सामूहिक योग और विचार संगोष्ठी का आयोजन

ललित चावला बिजौलिया | 12 Jan 2026

 सामूहिक सूर्यनमस्कार, संगोष्ठी, सामूहिक योग और विचार संगोष्ठी का आयोजन

बिजौलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बिजौलिया इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज खेल मैदान में भव्य संगोष्ठी एवं सामूहिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर योग और विचारों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद को नमन किया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कु. अदिति कंवर भाटी ने  कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश विश्वभर में पहुंचाया। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
संगोष्ठी से पूर्व खेल मैदान में सामूहिक सूर्यनमस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित युवाओं ने योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का संदेश दिया।

 कार्यक्रम की शुरुआत नगर अध्यक्ष  पूजा जोशी के स्वागत भाषण एवं अतिथियों के परिचय के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन भाग संयोजक हिमांशु लक्षकार ने किया। समापन पर नगर मंत्री दीपांशु चित्तौड़ा ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला विस्तारक अनिल सुथार, पंकज विजयवर्गीय, नीरज लक्षकार, आशीष सोमाणी,  हरिओम सेन, पायल राठौड़, नंदिनी सेन, नितेश राठौड़, लक्ष्यराज सिंह पंवार एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp