मकर संक्रांति पर सेवा कार्य: केशुविलास गांव में जरूरतमंदों को 101 कंबल वितरित

ललित चावला बिजौलिया | 14 Jan 2026

 केशुविलास गांव में जरूरतमंदों को 101 कंबल वितरित

बिजौलिया। मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर बिजौलिया क्षेत्र के केशुविलास गांव में सेवा और मानवता का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। इस अवसर पर गांव के मीणा  परिवार की ओर से जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों के सदस्यों को 101 कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया, जिससे गरीब परिवारों को सर्द मौसम में सहारा मिल सके। कंबल पाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। 

आयोजनकर्ताओं ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्चा पर्व मनाना है। इस अवसर पर रामेश्वर मीणा, जैना बाई, राजेंद्र मीणा, गोपाल मीणा, कैलाश मीणा एवं केशुविलास गांव के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp