श्रद्धांजलि सभा: बिजौलिया कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष स्व. अनिल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित

ललित चावला बिजौलिया | 14 Jan 2026

 बिजौलिया कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष स्व. अनिल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बिजौलियाl पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय अनिल कुमार शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आज श्रद्धांजलि सभा का पथिक खेल मैदान में आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक एवं विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्व. शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सभा स्थल पर स्व. अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित वक्ताओं ने स्व. शर्मा के सामाजिक योगदान, संगठनात्मक क्षमता और सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें क्षेत्र के लिए एक समर्पित जनसेवक बताया।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय, विभा माथुर, गोपाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, छितर प्रजापत, थड़ोदा सरपंच राजेश धाकड, घनश्याम सोनी, मनोज गोधा, नरेंद्र जैन, जगदीश सोनी, पंकज जैन, अनिल राव, विजय तिवारी, रणजीत सिंह कानावत, विशाल तिवारी, सत्तार फौजदार, मनोज टाक, सुमित जोशी, राजेश धाकड़, मनीष टाक, सतीश तंवर, तूफान यादव, संजय यादव, अंकित तिवारी, डॉ दुर्गा शंकर मेहर, हरीश सोनी, महेंद्र कुमार शर्मा, मनीष राव, सुनील शर्मा, शेखर चंद्रवाल, यशवंत पुगलिया, दिनेश धाबाई, अभी मेवाड़ा, परशुराम शर्मा, शेर सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थेl

Share this news:
Facebook WhatsApp