श्री राम दिव्य रथ आगमन: श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ के तहत श्री राम दिव्य रथ का भव्य आगमन, जलेंद्री पहुंचा रथ
ललित चावला बिजौलिया | 16 Jan 2026
बिजौलिया। श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ के पावन अवसर पर आज श्री राम दिव्य रथ का आज भव्य आगमन हुआl यह दिव्य रथ श्री रोड का बालाजी, उन्दरो का खेड़ा से प्रस्थान कर श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर, जलेंद्री पहुंचा। रथ आगमन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना रहा। लोग धार्मिक गीतों की धुन पर डीजे पर नाचते गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुएl
स्थानीय लीलाधर सिंह ने बताया कि यह आयोजन श्री श्री 1008 श्री बानोड़ा बालाजी के आचार्यत्व तथा श्री श्री 1008 शेषावतार श्री कल्लाजी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। श्री राम दिव्य रथ के साथ श्रद्धालुजन धर्म रक्षा के संकल्प के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान “ॐ नमः शिवाय”, “हं हनुमते रुद्रात्मकाय हूं” एवं “जय श्री राम” के जयघोष से संपूर्ण मार्ग भक्तिरस से सराबोर रहा। आयोजकों के अनुसार यह रथ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में धर्म, संस्कार और एकता का संदेश भी देगी।