पूर्व विधायक स्वर्गीय विवेक धाकड़ की स्मृति में परोपकार दिवस: मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय जनहित कार्य, कंबल–स्कूल बैग–फल वितरण व गौसेवा सम्पन्न

ललित चावला बिजौलिया | 17 Jan 2026

 मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय जनहित कार्य, कंबल–स्कूल बैग–फल वितरण व गौसेवा सम्पन्न

बिजौलियाl मांडलगढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय विवेक धाकड़ के जन्मदिन के अवसर पर विवेक सुषमा धाकड़ स्मृति चेरेटीबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा  उनकी स्मृति में परोपकार दिवस के रूप मे आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय जन हितार्थ कार्यो के दौरान शनिवार को मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन स्थानो पर कंबल, स्कुल बेग तथा फल वितरण के साथ ही गौशालाओ में गायों को लापसी तथा हरा चारा खिलायाl 
     

पूर्व विधायक स्वर्गीय विवेक धाकड़ के द्वितीय जन्मदिन के अवसर उनकी स्मृति में  जन हितार्थ कार्यो के लिए पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ द्वारा बनाये गये विवेक सुषमा धाकड़ चेरेटिबल द्वारा परोपकार दिवस के रूप में दो दिवसीय जनसेवा के रूप मे कार्य करने का कार्यक्रम रखा जिस पर प्रथम दिन आज शनिवार को मांडलगढ़ विधानसभा सभा क्षेत्र में दो टीमों का गठन कर दो उप जिला चिकित्सालयो,तीन विधालयो,तीन मन्दिरों में तथा पांच गोशाला कुल 13 स्थानो पर जन हितार्थ कार्य किए गये, जिसमें प्रथम टीम पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ के नेतृत्व में चामुंडा माताजी गोशाला बिगोद,मूरलीधर बोहरा गोशाला लक्ष्मी खेड़ा तथा तिलस्वा नाथ गोशाला इन्द्र पूरा में गायों को लापसी तथा हरा चारा खिलाया, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उन्द्रो का खेड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मण्डोल  में कुल 300 विद्यार्थियों को स्कुल बेग वितरित किए गये, उप जिला चिकित्सालय बिजौलिया में मरीजों को फल वितरित किए तथा विन्ध्यवासिनी माताजी मंदिर बिजौलिया तथा गोवटा माताजी मंदिर में गरीबो को कंबल वितरित किए गयेl 

इसी प्रकार दूसरी टीम विवेक सुषमा धाकड़ स्मृति चेरेटिबल ट्रस्ट की चेयरमैन दीपशिखा धाकड़  के नेतृत्व में उप जिला चिकित्सालय मांडल गढ़ में मरीजों को फल वितरित किए, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हाड़ी का खेड़ा में विद्यार्थियों को स्कुल बेग वितरित किए, श्री राम गोशाला महुआ तथा द्वारकाधीश गोशाला काछोला में गायों को लापसी तथा हरा चारा खिलाया तथा बिजासन माताजी मंदिर मेघपूरा- बिकरण आदि में 400 गरीबो को कंबल  में  वितरित किए।

इस अवसर पर इंजीनियर धाकड़ के साथ उप प्रधान कैलाश धाकड़ , ऊपरमाल किसान पंचायत के अध्यक्ष नारायण लाल धाकड़,धाकड़ समाज पंचायत समाज के अध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ सामूहिक  सम्मेलन कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धाकड़ ,थडोदा ग्राम पंचायत के प्रशासक राजेश धाकड़, आदर्श विद्यापीठ के सचिव रमेश धाकड़, खनन व्यवसायी वीरेंद्र धाकड़, एडवोकेट रामफूल धाकड़, एडवोकेट मनीष धाकड़,नरेश तंवर, सुनील शर्मा, प्रदीप शर्मा, दिनु पालीवाल, मनिष टॉक,किशन पहाड़ीया,बाबु नायक ,रामेश्वर सेन,गोपाल लाल मेघवाल, मुकेश खटिक, रणजीत सिह कानावत , कपिल सोनी, सुनील धाकड़, शंकर लाल धाकड़, दुर्गेश धाकड़, दिनेश धाबाई तथा धाकड़ समाज की महिला जिला अध्यक्ष संजू धाकड़ के साथ ही अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
       

इसी प्रकार दीपशिखा धाकड़ की टीम ने साथ मीना सोनी महिला ब्लॉक कौंग्रेस अध्यक्ष मांडलगढ़,
जफर टांक पूर्व चेयरमैन नगरपालिका मांडलगढ,अल्का लढ्ढा पूर्व पार्षद गोपाल गुजर पंचायत समिति सदस्य,बंटी धाकड़  उप प्रधान मांडल गढ़, रामेस्वर धाकड़ पंचयात समिति सदस्य मांडलगढ, शंभू लाल जाट अध्यक्ष किसान कांग्रेस,नन्द लाल कुमावत,संपत जाट  विनोद कंजर भवर धाकड़  पूर्व पंचयात समिति सदस्य रामपाल धाकड़ ,लोकेंद्र सिंह राजू सिंह पूर्व सरपंच बिकरण, रामलाल भील श्री नगर ,भगवती लाल  वर्मा,सतु सालवी ,प्रदीप मीणा, देवराज रायका सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share this news:
Facebook WhatsApp