परोपकार : छोटी बिजौलिया स्कूल में 57 छात्राओं को निशुल्क स्वेटर वितरण
ललित चावला बिजौलिया | 19 Jan 2026
बिजौलियाl छोटी बिजौलिया में सोमवार को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में छात्राओं को ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से निशुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की 57 छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए, जिससे शीत ऋतु में उन्हें अध्ययन के दौरान राहत मिल सके।
कार्यक्रम विद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पीईईओ धन्ना लाल सैनी, विद्यालय के संस्था प्रधान प्रवीण कुमार, एसएमसी सदस्य बाबूलाल भील, निरमा बलाई एवं विष्णु कुमारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को स्वेटर प्रदान करते हुए शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस दौरान विद्यालय स्टाफगण में पिंकी मीणा, अनीता मीणा, चिंकी सैनी, राखी सोनी, जितेंद्र गोचर, रवि बेरवा, करण सैनी सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।