बिजौलिया मे शिक्षकों कि सराहनीय पहल : युवा शक्ति क्लब द्वारा बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए 22 जनवरी से निशुल्क कक्षाओं का आयोजन
ललित चावला बिजौलिया | 19 Jan 2026
बिजौलियाl कस्बे के सामाजिक संगठन युवा शक्ति क्लब की ओर से बोर्ड परीक्षार्थियों की बेहतर तैयारी के उद्देश्य से निशुल्क कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। यह कक्षाएं 22 जनवरी से प्रारंभ होकर 5 फरवरी तक संचालित होंगी। इन कक्षाओं में विभिन्न विषयों के अनुभवी एवं दक्ष अध्यापक विद्यार्थियों को परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन जानकारी प्रदान करेंगे।
युवा शक्ति क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को विषयवार मार्गदर्शन, पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति, प्रश्नों के समाधान एवं परीक्षा में समय प्रबंधन से संबंधित टिप्स भी दिए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित हो सकें। निशुल्क कक्षाओं में अंग्रेजी विषय के लिए गजेंद्र सिंह चौहान, नरेश सिंह तंवर, बलवंत जैन एवं घनश्याम सिंह कानावत अध्यापन कार्य करेंगे। रसायन विज्ञान के लिए नितिन चित्तौड़ा, दीपक ऐरवाल एवं आदर्श सोनी, भौतिक विज्ञान के लिए राजेश शर्मा एवं सौरभ शर्मा सेवाएं देंगे। कृषि विज्ञान विषय में राकेश राठौर एवं विनोद पारीक, राजनीति विज्ञान एवं भूगोल के लिए रमेश प्रजापत तथा महावीर कुमार तांगड़ अध्यापन करेंगे।
इसी प्रकार गणित विषय के लिए पंकज सोनी, मुकेश सेन एवं एकलिंग कोली, अर्थशास्त्र के लिए पिंटू सुहासिया तथा विज्ञान विषय के लिए संदीप कोली एवं धर्म सिंह पवार विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। क्लब की यह पहल विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।