गौशाला स्थापना दिवस मनाया: भक्तिमय सुंदर कांड का पाठ हुआ, गायों की सेवा की
ललित चावला बिजौलिया | 20 Jan 2026
बिजौलिया। मंडोल बांध के समीप स्थित गौ रक्षक शहीद श्री मुरलीधर बोहरा गौशाला का छठां स्थापना दिवस मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गौसेवकों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पंडित कमलेश शर्मा के सानिध्य में संगीत मय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु राम नाम की भक्ति में लीन नजर आए। पाठ के पश्चात विधि-विधान से गौमाता को गुड़ का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद उपस्थित गौसेवकों एवं श्रद्धालुओं को गुड़ और चने का प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही गौसेवकों को बूंदी पत्रिका के कैलेंडर का भी वितरण किया गयाl
इस अवसर पर गौशाला संचालक रामफूल धाकड़ ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने गौशाला के विकास और गौमाताओं की सेवा के लिए निरंतर सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम में बूंदी पत्रिका के संपादक मनोज शर्मा, निलेश सनाढ्य, अरुण शर्मा, टीकमचंद प्रजापत, मुकेश रेगर, महेश मेघवाल, उमेश शर्मा, रमेश गुर्जर, राधेश्याम धाकड़, गोविंद पाराशर, हरीश देवानी, अंकुर पांडेय, त्रिलोक पवार, आदित्य गौड़, त्रिलोक पंवार, लवकुश प्रजापत सहित अनेक गौसेवक उपस्थित रहे।