नामदेव जयंती और बसंत पंचमी महोत्सव : नामदेव दर्जी छीपा समाज ने मनाया संत शिरोमणि नामदेव महाराज का ज्ञानोदय दिवस

ललित चावला बिजौलिया | 23 Jan 2026

नामदेव दर्जी छीपा समाज ने मनाया संत शिरोमणि नामदेव  महाराज का ज्ञानोदय दिवस

बिजौलिया। नामदेव दर्जी छीपा समाज द्वारा संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज का ज्ञानोदय दिवस बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की ओर से बसंत पंचमी महोत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष अनिल टेलर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। महिलाओं द्वारा नामदेव जी के कीर्तन प्रस्तुत किए गए, वहीं प्रभाकर टेलर ने भक्ति रस से ओत-प्रोत नामदेव भजनों का मधुर गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजजनों ने संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के जीवन चरित्र, उनके आदर्शों और समाज को दिए गए संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अखिल भारतीय नामदेव टांक क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अभिषेक सर्वा ने बताया कि बसंत पंचमी के पावन दिवस पर संत श्री नामदेव जी महाराज को उनके गुरु श्री बिस्वा खिंचर जी से ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसी कारण नामदेव पंथी समाज इस दिन को संत नामदेव जी महाराज के ज्ञानोदय दिवस एवं नामदेव जयंती के रूप में मनाता है।

बसंत पंचमी महोत्सव के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना अधिकारी समाज रत्न स्वागत पांड्या, विजय टेलर एवं सुलोचना धूमश का माला, साफा एवं शोल पहनाकर स्वागत किया गया। थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने अपने संबोधन में दर्जी छीपा समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए समाज को अखंड बनाए रखने, सामाजिक एकता एवं मितव्ययता के भाव को अपनाने पर जोर दिया। समारोह में ओम टेलर, कन्हैयालाल, सत्यनारायण, बब्लू थरवान, प्रेमकुमार, बाबूलाल छीपा, दुर्गालाल छीपा, सुनील बाकलीवाल, मुकेश नामा, नंदकिशोर, प्रकाश, प्रहलाद, मुकेश, जय नारायण, राहुल सहित दर्जी छीपा समाज के लोग मौजूद रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp