कांग्रेस कार्यालय मे मनाया गणतंत्र दिवस समारोह : स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक की मूर्ति पर माल्यार्पण किया
ललित चावला बिजौलिया | 26 Jan 2026
बिजौलियाl बिजौलिया में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिजौलिया के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कांग्रेस के सीनियर कार्यकर्ता रणजीत सिंह कानावत ने बताया कि सुबह स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तत्पश्चात कांग्रेस कार्यालय में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने सहभागिता निभाते हुए देश, लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। सभी उपस्थितजनों ने संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति संकल्प लिया। पूरे आयोजन में देशभक्ति, अनुशासन एवं संविधान के सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।