बिजौलिया में साइलेंट अटैक से युवक की मौत: बालों में लगी मेंहदी धोकर धूप में बैठा था, कुछ दर बाद सीने में उठा दर्द, दम तोड़ा
ललित चावला बिजौलिया | 30 Jan 2026
बिजौलिया। कस्बे की इंदिरा कॉलोनी निवासी एक युवक की साइलेंट अटैक से अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गा लाल कोली (50) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दुर्गा लाल ने दोपहर करीब बारह बजे सिर में मेहंदी लगाई और कुछ समय बाद उसे धोकर वापस धूप में आकर सो गया। इसी दौरान अचानक उसके सीने और सिर में तेज दर्द उठा। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने तत्काल एक निजी हॉस्पिटल के कंपाउंडर को घर बुलाकर दिखाया, लेकिन तब तक उसकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। कुछ ही देर में दुर्गा लाल ने दम तोड़ दिया। परिवार ने इसे साइलेंट अटैक से हुई मौत बताया है।
परिजन कमलेश ने बताया कि करीब दो माह पहले ही कोटा में उसकी 23 वर्षीय बेटी की बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी, जिससे परिवार पहले से ही गहरे सदमे में था। मृतक की पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री कोटा में निवास करते हैं। वह बिजौलिया क्षेत्र में कारीगरी का काम करता था।