बिजौलिया बस स्टैंड पर रोडवेज बस में तोड़फोड़: शीशा तोड़ा, चालक -परिचालक को जान से मारने की धमकी

ललित चावला बिजौलिया | 31 Jan 2026

शीशा तोड़ा, चालक -परिचालक को जान से मारने की धमकी

बिजौलिया। रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जयपुर से आई राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की बस के चालक व परिचालक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर बस में तोड़फोड़ कर दी। घटना रात 8:30 कि बताई जो रहा है।

रोडवेज बस चालक अहमद नूर और परिचालक पिंटू बंजारा ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि भीलवाड़ा डिपो की बस जब बिजौलिया सरकारी बस स्टैंड के  नजदीक सवारियां उतार रही थी, उस समय करीब 35 यात्री बस में मौजूद थे। बस स्टैंड पर निर्माण कार्य चलने से दोनों रास्ते बंद थे इसलिए बस को नियमानुसार सड़क पर साइड में खड़ा किया गया था। इसी दौरान पीछे से एक गाड़ी (RJ20GC4873) तेज गति से आई और बस को जानबूझकर टक्कर मारने का इशारा किया गया। वाहन में सवार लोगों ने बस का साइड ग्लास तोड़ दिया, वहीं सामने का मेन शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिससे बस में बैठे यात्री  घबरा गए।

बिजौलिया निवासी तीन लोगों के खिलाफ नामजददी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने परिचालक के पास मौजूद टिकटों की नकदी छीनने का भी प्रयास किया। घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग व फोटो पुलिस को उपलब्ध बताई गई है।

वहीं हेड कांस्टेबल रामसिंह का कहना है कि रोडवेज बस में तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट आए है, पुलिस जांच कर रही है।

Share this news:
Facebook WhatsApp